1. क्या कभी किसी ने सोचा होगा कि एक दिन हम चाँद पर होंगे ! ये सपने जैसा ही था, है ना ? लेकिन अब लगता है कि ये निकट भविष्य में सम्भव होने वाला है। ठीक इसी तरह , जो भी कुछ आज हमें मुश्किल लगता है , वो जरुरी नहीं मुश्किल हो। इसलिए , हमें कम से कम प्रयास ज़रूर करना चाहिए। और साथ ही , हमें धैर्य भी रखना चाहिए  क्योंकि अगर कोई चीज़ उतनी मुश्किल नहीं है , तो उतनी आसान भी नहीं है।

Vocabulary: किसीने – anyone, एक दिन – one day, होना –be, जैसा ही – just like, हैं ना? – was/is it not?, लगना – seem, वाला है – about to, ठीक इसी तरह – similarly, जो भी कुछ – whatever, कम से कम – at least, साथ ही – as well, धैर्य – patience, उतना आसान – easy either


2. अगर मैं कहूँ कि कोई व्यक्ति केवल 6 महीने के अन्दर एक लाख रूपये महीना कमा सकते है, वो भी घर से काम करके ; तो आपको हैरानी ज़रूर होगी। लेकिन ब्लॉगिंग आज एक ऐसा करियर है जिसने ये सम्भव कर दिया है। इसलिए मैंने फैसला लिया है कि मैं अपने देश के युवाओं को सक्षम बनाऊँगा कि कैसे ब्लॉगिंग के ज़रिये अपना भविष्य बना सकते है और अच्छा पैसा कमा सकते हैं। मैं इस प्रोजेक्ट पर दिन रात काम कर रहा हूँ जिसे मैंने नाम दिया है


Vocabulary: अगर – if, कमाना – earn, वो भी – that too, हैरानी – surprise, jaroor – surely, ऐसा – such, सक्षम बनाना – empower


3. एक दिन गौतम बुध बाजार जा रहे थे। उन्होंने कुछ व्यक्तियों को देखा। वे सब चिंतित थे। गौतम बुद्ध ने उनमें से एक व्यक्ति से पूछा, ” तुम कहां से आ रहे हो और इतनी परेशान क्यों हो?” उस व्यक्ति ने उत्तर दिया, “ओ साधु! हम राजा के महल से आ रहे हैं। हम एक डाकू की शिकायत करने गए थे।” यह सुनकर गौतम बुद्ध ने कहा, “मुझे उस डाकू के विषय में और अधिक बताओ।” तब उस व्यक्ति ने कहा, “वह बड़ा भयंकर है। वह चीते से भी अधिक ताकतवर है। उसने बहुत से व्यक्तियों को मार डाला है। राजा की सेना भी उसका सामना नहीं कर सकती है।उसका नाम अंगुलिमाल है।” यह सुनकर गौतम बुद्ध उस जंगल की ओर चल दिए जहां अंगुलिमाल रहता था।


Vocabulary: चिंतित – worry,  ओ साधु! – O hermit, डाकू – dacoit, विषय में – about, चीते से – than tiger, अधिक ताकतवर – more powerful, सामना करना – face, की ओर – set out


 4. कन्नौज का राजा बहुत बुद्धिमान था। उसका एक पुत्र था। राजकुमार बहुत छोटा और राजा बहुत बूढ़ा था। इसलिए राजा अपने पुत्र के लिए एक ईमानदार मंत्री चाहता था। एक दिन उसने अपने सब दरबारियों को बुलाया। उसने कहा,” क्या मैं एक अच्छा राजा हूं?” कुछ दरबारियों ने कहा, “श्रीमान, आप संसार के सबसे अच्छे राजा हो।” यह सुनकर राजा बहुत प्रसन्न हुआ। उसने प्रत्येक दरबारी को एक-एक हीरा दिया। एक दरबारी चुपचाप बैठा था। राजा ने उससे भी वही प्रश्न किया। उसने कहा, “आप वास्तव में एक अच्छे राजा हैं।” परंतु संसार में आपसे भी अच्छे राजा हैं।” यह सुनकर राजा अत्यंत प्रसन्न हुआ और उसने उस दरबारी को अपने पुत्र का अभिभावक बना दिया।


Vocabulary: बुद्धिमान – inteligent, बहुत छोटा – very young, बहुत बूढ़ा – very old, ईमानदार मंत्री – honest minister, दरबारियों – courtier, श्रीमान – sir, प्रसन्न – happy, प्रत्येक – each, चुपचाप – silently, भी – also, वास्तव में - real, आपसे भी अच्छे – better than you, अभिभावक - gaurdian